नई दिल्ली, जून 13 -- दिल्ली और NCR के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार की रात को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट देखी गई। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम रहा। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को गरज चमक और आंधी से मौसम सुहावना रहने का अनुमान है।आज येलो अलर्ट, कल कैसा मौसम? मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश ह...