नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली-NCR में बुधवार को भारी बारिश और धूल भरी आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली कम से कम 22 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। प्रगति मैदान में हवा की रफ्तार 68 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश बुधवार शाम को दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम के तीखें तेवर को देख IMD ने दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। 68 की स्पीड से चली हवाएं दिल्ली में हवा की सबसे ज्यादा स्पीड 68 किलोमीटर प्रति घंटा प्रगति मैदान में दर्ज की गई। पूसा में हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की ग...