नई दिल्ली, मई 29 -- दिल्ली-एनसीआर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने पर फौरन मदद मिलेगी, जिससे जान बचाई जा सके। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सहायक कंपनी इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने 11 प्रमुख कॉरिडोर पर अत्याधुनिक वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम (वीआईडीएस) लगाने का निर्णय किया है। इससे दुर्घटना होने पर तत्काल जानकारी मिलेगी और समय रहते राहत व बचाव दल पहुंच सकेगा। इस योजना से एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) अधिक सशक्त बनेगा। इस साल के भीतर इनको लगा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में यात्रा अनुभव बदल देंगी ये 7 सड़क परियोजनाएं, जाम का झाम होगा खत्मवास्तविक समय में होगी पहचान ये वीडियो कैमरा आधारित सिस्टम वास्तविक समय में दुर्घटना को पहचान कर उसकी सूचना कॉरिडोर से ज...