नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अगले दो घंटों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और गरज-चमक की चेतावनी दी है। आईएमडी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद, बल्लभगढ़, महम, सोहना और नूह में मध्यम से भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे प्रीत विहार, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोधी रोड, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, हौज खास और महरौली सहित नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और भिवानी जैसे क्षेत्रो...