नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दिन में भी गरज के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दोपहर बाद दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ घंटे मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, कोटपुतली, तिजारा, डीग और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.