नई दिल्ली, मार्च 11 -- दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों आसमान धुंधला दिख रहा है। धुंध या धूएं जैसी सफेदी ने आसमान का नीलापन छीन लिया है। अटकलें हैं कि ईरान में युद्ध और वहां इजरायल-अमेरिकी हमलों में तीन दिन से जल रहे तेल टैंकर्स का धुआं है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा धुंध पाकिस्तान के बलूचिस्तान से आ रही धूल की वजह से है। ईरान वाला धुआं अभी भारत से बहुत दूर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज बेंगलुरु के एयर पलूशन एक्सपर्ट गुफरान बेग ने कहा कि ईरान से ऊपरी वायुमंडलीय हवाएं पश्चिम की ओर बह रही हैं। आग से उठने वाला धुआं अभी तक पर्याप्त दूर तक नहीं फैला है।भारत से अभी काफी दूर है धुआं बेग ने कहा, 'उपग्रह से ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.