नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दिल्ली स्थित एम्स में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को जल्द ही निजी लैबों में किफायती शुल्क पर सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एम्स ओपीडी के मरीजों को एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 20 निजी रेडियोलॉजी डायग्नोसिस लैब संचालकों ने दिलचस्पी दिखाई है। उन रेडियोलॉजी डायग्नोसिस लैब संचालकों के दस्तावेजों का निरीक्षण और सत्यापन का काम चल रहा है। एम्स अभिरुचि पत्र देने वाले लैब संचालकों में से योजना के अनुकूल और एनएबीएच (नेशनल एक्रिटिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) से मान्यता पात्र रेडियो डायग्नोस्टिक लैबों की छंटनी कर दो वर्ष के लिए करार करेगा। निजी रेडियोलॉजी डायग्नोस्टिक सेंटरों को एम्स के प्रोटोकॉल व मानकों का पालन करना होगा। शुरु...