पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली और हैदराबाद से दो घंटे में पहुंच रहा विमान मगर यात्रियों को एक घंटे में मिल रहा सामान। पूर्णिया एयरपोर्ट को एप्रन का इंतजार है। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के नौ माह बाद भी एप्रन अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। हैदराबाद और दिल्ली से हालिया दिनों में पौने दो घंटे में यात्री पूर्णिया पहुंच जाते हैं। मगर विमान के लैंडिंग के बाद अस्थायी टर्मिनल भवन तक सामान आने में एक घंटे तक का समय लग जाता है। दरअसल विमान अभी जहां पार्क हो रहा है, वह एयरफोर्स के अधीन क्षेत्र है जो अस्थायी टर्मिनल भवन से करीब पांच किलोमीटर दूर है। हवाई जहाज के लैंडिंग के बाद बस से यात्रियों को अस्थायी टर्मिनल भवन तक लाया जाता है। यात्रियों को लाने के बाद उनका लगेज लाया जाता है। अस्थायी टर्मिनल भवन में लगेज कलेक्ट ...