दिल्ली, जुलाई 29 -- जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च से लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कुल 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 3 एफआईआर हत्या की कोशिश करने और 12 एफआईआर दंगा करने से जुड़ी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये सभी एफआईआर 20 जुलाई से लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प को लेकर दर्ज की गई हैं। इस मामले पर बात करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि सरकार के फैसले के अनुसार, इन मामलों पर ऐक्शन लिया जाएगा।20 में 3 हत्या की कोशिश का मामला इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक विरोध प्रदर्शन के बाद कुल 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 3 हत्या की कोशिश करने जैसे गंभीर अपराध के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ...