नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईएनए स्थित दिल्ली हाट में सोमवार से नॉर्थ ईस्ट क्राफ्ट्स बाजार 2026 की शुरुआत हुई है। 16 मार्च से शुरू हुआ यह बाजार 31 मार्च तक चलेगा। यहां पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के कारीगर अपने पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। मेले में बांस और बेंत से बने सामान, हाथ से बुने शॉल, पारंपरिक आभूषण और सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यहां आने वाले लोग पूर्वोत्तर की समृद्ध कला और संस्कृति को करीब से देख और खरीद सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...