सहारनपुर, जनवरी 23 -- गुरवार को दिल्ली हाईवे पर जाम लगा रहा। जिससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली हाईवे पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रही। दिल्ली हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर गुरुवार को लोग जाम में फंसे रहे। वाहन धीमी गति से चलते रहे। जिस कारण लोगों को अपने घरो में जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया। कस्बे के शहरीपुल, बस स्टैंड पर जाम की स्थिति और विकट रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...