बदायूं, जून 7 -- उझानी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गड्ढे बचाने के प्रयास में केमिकल से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवे पर ड्रम बिखरने से यातायात प्रभावित हो गया। हादसे में चालक घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास बंद पड़ी मेंथा फैक्ट्री के सामने रविवार तड़के हुआ। गाजियाबाद से केमिकल के ड्रम लेकर लखनऊ जा रहा कंटेनर सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर पलटते ही उसमें भरे केमिकल के ड्रम हाइवे पर फैल गए। हादसे में चालक अंकित पुत्र ननके निवासी हरदोई मामूली रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकालकर मदद पहुंचाई।कंटेनर सड़क पर पलटने से हाईवे की एक लेन पर ...