नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों ने एक यात्री के सामान से 4.411 किलोग्राम हशीश बरामद की है। यह भी पढ़ें- तेलंगाना: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार संदिग्ध गतिविधियाँ सीआईएसएफ के अनुसार 9 और 10 जून की दरम्यानी रात टर्मिनल-3 के अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में नियमित निगरानी और व्यवहार विश्लेषण के दौरान अम्मान जाने वाले एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। यात्री शारजाह के रास्ते अम्मान जाने वाला था। इसके बाद उसे एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम गेट संख्या-5 पर जांच के लिए रोका गया।...