जौनपुर, अप्रैल 21 -- शाहगंज,हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित हड्डी गली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर युवक के पास से नौ अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। पुराना चौक निवासी हाल पता पुरानी बाजार हड्डी गली में किराए के मकान में रह रहे मोहम्मद अहमद पुत्र नेसार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल फोर्स ने उसके घर से दबिश देकर पकड़ा। इस दौरान दिल्ली स्पेशल टीम में अखिल चौधरी और हरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस यह भी पढ़ें- एके-47 जब्ती कांड में छठे आरोपित कुंदन भगत पर चार्जशीट सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में एक युवक अवैध असलहे के साथ पकड़ा गया था। बताया जाता है उक्त...