दिल्ली स्टडी ग्रुप के तत्वावधान में 10 अप्रैल को रामलला का दर्शन करेंगे श्रद्धालु
अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। भाजपा के पूर्व विधायक व दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में चौथी अयोध्या राम मंदिर तीर्थ यात्रा का आयोजन 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक किया गया है। इस ग्रुप के श्रद्धालु 10 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे रामलला का दर्शन करेंगे। डॉ. जौली ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा वैश्विक शांति व सद्भाव बनाए रखने, अमेरिका-ईरान-इजराइल तथा रूस व यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए आयोजित की जा रही है। राम लला दर्शन से पहले शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 से 9 बजे तक जानकी महल धर्मशाला में हवन का आयोजन किया गया है। सभी तीर्थ यात्री वर्तमान युद्ध की समाप्ति के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। पुनः श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय से उनकी भेंट होगी। इस तीर्थ यात्रा में दिल्ली से 101 राम भक्त सहित सिंगापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.