नई दिल्ली, जुलाई 9 -- bullet train in india: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के बाद केंद्र सरकार अब दिल्ली-एनसीआर को भारत के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत दिल्ली से शुरू होने वाले चार बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना बनाई जा रही है। इनमें दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी मार्ग उन सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल है, जिनकी घोषणा केंद्र सरकार ने बजट में की थी। इन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर करीब दो लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है। दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी कॉरिडोर: प्रस्तावित दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश के धार्मिक, राजनीतिक और औद्योगिक शहरों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा। यह मार्...