नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। दिवाली पर यात्रियों की मजबूरी का फायदा विमानन कंपनियां किस उठा रही हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली से मुंबई फिर बंगलुरु होकर करीब 16 घंटे में गोरखपुर पहुंचने वाली फ्लाइट का किराया 43 हजार रुपये के पार है। शुक्रवार को रात 10 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट शनिवार को 16 घंटे के बाद दिन में करीब दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से रात 9:30 बजे चलकर दिन में 10 बजे पहुंच जाएगी। बावजूद इसके फ्लाइट का किराया 43 हजार के पार है। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली सभी डायरेक्ट फ्लाइट में सीट काफी पहले से फुल हैं। ट्रेनों में भी हालत खराब है। दिल्ली स्टेशन पर शनिवार शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक जमकर मारामारी रही। गोरखपुर और बिहार की ओर आने वाली ट्रेनों में भी...