गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर। बठिंडा से चलकर कानपुर के रास्ते गोरखपुर आने वाली गोरखधाम 13 घंटे में भी कानपुर नहीं पहुंच सकी। देर रात 2.30 बजे कानपुर पहुंचने वाली गोरखधाम शुक्रवार को 9.30 बजे तक यहां नहीं पहुंच सकी। अभी कानपुर के पहले ही कोहरे में फंसी है। ये ट्रेन शाम छह बजे तक गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की भी खूब सांसत हुई। गोरखपुर जंक्शन पर वैशाली एक्सप्रेस के इंतजार में सैकड़ों यात्रियों को प्लेटफार्म पर बैठना पड़ा। ये ट्रेन छह घंटे की देरी से चल रही है। सुबह 9 बजे ये ट्रेन लखनऊ पहुंची थी जबकि इस समय इसे गोरखपुर पहुंच जाना चाहिए था। फिलहाल ये ट्रेन दोपहर 3 बजे तक गोरखपुर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.