हल्द्वानी, फरवरी 24 -- कोटाबाग। ग्रामीण विकास विभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद कोटाबाग के स्वयं सहायता समूह की छह महिलाओं ने घर पर हर्बल गुलाल बनाने का काम शुरू किया। वह छह प्रकार के रंग तैयार कर रही हैं, जिनके पैकेट 20 से 35 रुपए में बिक रहे हैं और समूह का स्टीकर लगे हैं। इन हर्बल रंगों की मांग भीमताल, मुक्तेश्वर, रामनगर, हल्द्वानी और दिल्ली से हो रही है। आपकी अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सोमवार के हर्बल रंग की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली से तीन पर्यटक कोटाबाग आए और हर्बल पैकेट खरीदे। ग्राम प्रधान प्रभा पांडे और समूह की महिलाओं ने 'हिन्दुस्तान' को धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...