देहरादून, अप्रैल 15 -- Delhi to Haridwar-Rishikesh Project: 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो गया। इस एक्सप्रेसवे से अब दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 घंटे नहीं महज दो से ढाई घंटे लगेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जनसभा को संबोधित किया। गडकरी ने दिल्ली-देहरादून के साथ दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निर्माणाधीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की डेडलाइन भी घोषित कर दी। गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर सिक्स लेन का काम जून 2026 में पूरा होगा। 1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फिल्ड बायपास फेज वन अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा। इससे दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो...