उरई, जनवरी 27 -- एट। एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गूजर का एक युवक टूंडला व शिकोहाबाद के बीच सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था जो बुआ के बेटे के साथ घर में हो रहे कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा था। एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव का 32 वर्षीय अभय कुमार उर्फ रवि दिल्ली में काम करता था। परिजनों ने बताया सोमवार को घर में कुआं पूजन का कार्यक्रम था। इस पर वह रविवार को बुआ के बेटे झांसी के सिकंदरा निवासी महेंद्र के साथ बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही बाइक टूंडला व शिकोहाबाद के बीच पहुंची बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अभय उर्फ रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बुआ का बेटा घायल हो गया। जानकारी पर गांव में मातम पसर गया। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.