नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन के बीच एक वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इस वीकली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अक्तूबर से किया जाएगा। यह ट्रेन 27 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी के लिए रवाना होती रहेगी। वापसी की आखिरी डेट 28 नवंबर है।क्या टाइमिंग, कब तक चलेगी? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04010 दिल्ली जंक्शन से गुरुवार रात 11.05 बजे चलकर अगली रात 10.30 बजे सीतामढ़ी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी जंक्शन से शुक्रवार रात 11.55 बजे (3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक) चलकर अगसी रात 11.58 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक...