पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत, दिल्ली से वापस लौट रहे पूरनपुर के दो युवकों की कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पूरनपुर के दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। वह उनका शव लेने के लिए अमरोहा रवाना हो गए। नगर के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले शिवम सक्सेना (40) पुत्र राजीव जौहरी एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को शिवम अपने दोस्त क्षितिज अग्निहोत्री (35) पुत्र संजीव अग्निहोत्री उर्फ गुड्डू निवासी कोतवाली रोड के साथ कार से दिल्ली गए थे। सोमवार को दोनों वापस घर लौट रहे थे। जनपद अमरोहा के थाना डिडौली के गांव हरियाना में अचानक शिवम की कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर कई फीट हवा में उछलकर पोल से टकराकर सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे में शिवम सक्सेना की मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.