कन्नौज, जून 21 -- ​कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ इलाके के लीलापुरवा गांव में दिल्ली से घर लौट रहे 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव गांव से महज 500 मीटर दूर एक खेत के पास मिला। हत्यारों ने युवक के सिर और चेहरे को भारी वस्तु से कुचलकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या आरोप लगाया है। ​सचिन दोहरे पुत्र श्रीराम करीब एक महीने पहले ही रोजगार के लिए दिल्ली गया था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार शाम को गांव लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इस हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने दो मुख्य पहलू...