इटावा औरैया, जून 17 -- इटावा। दिल्ली से अपने घर लौट रहे दो यात्रियों को अलग-अलग घटनाओं में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया। एक युवक को नशीले बिस्किट खिलाकर बेहोश किया गया, जबकि दूसरे यात्री को नशीला पदार्थ देकर अचेत कर दिया गया। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनके परिजन पहुंचे। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर रोडवेज बसों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव भैंसान निवासी 18 वर्षीय अनुज पुत्र रामगोविंद दिल्ली की एक निजी तार निर्माण कंपनी में पिछले तीन माह से काम कर रहा था। इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी करने के बाद वह नौकरी करने के लिए दिल्ली चला गया था। इन दिनों वह बीएससी में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था और इसी सिलसिले में गांव...