बदायूं, दिसम्बर 21 -- उझानी। दिल्ली से गांव लौट रहा एक युवक जहर-खुरानी गैंग का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे रोडवेज बस के चालक-परिचालक ने रास्ते में ही उतार दिया और बस लेकर चले गए। राहगीरों की मदद से पीड़ित युवक को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। क्षेत्र के गांव खजुरारा निवासी रामपाल का पुत्र अंकित बीती रात दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा उझानी होते हुए अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान वह जहर-खुरानी गैंग के चंगुल में आ गया। बेहोशी की हालत में उसे उझानी के पास दिल्ली हाईवे पर सड़क किनारे उतार दिया गया। होश आने पर अंकित ने बताया कि उसे कब नशा दिया गया, इसका पता नहीं चला। उसका बैग भी गायब है, जिसमें कपड़े और कुछ रुपये रखे थे। पीड़ित ने फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई...