फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- एका थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल्ली से घर वापस लौट रहे मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर पेड़ से गले में रस्सी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना जसराना के गांव खड़ीत निवासी 42 वर्षीय श्यामवीर पुत्र हरिज्ञानी दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। दो सप्ताह पूर्व वह दिल्ली चला गया था। सोमवार देर रात दिल्ली से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान उसने घर से एक किलोमीटर दूर नगला हरिपाल के निकट सड़क किनारे पेड़ से रस्सी का फंदा गले में कसकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि एक मजदूर ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.