इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- इटावा। दिल्ली के कश्मीरी गेट से हमीरपुर जिले के राठ जा रही बुंदेलखंड ट्रैवल्स की बस में सोमवार तड़के अचानक आग लगी। आग लगते ही ड्राइवर ने बस को आनन फानन में सड़क के किनारे खड़ा किया। इसी बीच यात्रियों ने भी आग से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में यात्री बस से उतरने को धक्का मुक्की करने लगे। बस में सवार 40 यात्रियों में से 10.12 यात्रियों ने शीशे तोड़कर खुद को बाहर कूदकर बचाया। देखते ही देखते यात्री बस से बाहर निकल गए लेकिन अपना जरूरी सामान बस में ही छोड़कर आ गए। कुछ ही देर में बस धूं धूकरके जलने लगी और लोगों की अटैची बैग आदि जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- दिल्ली से राठ जा रही स्लीपर बस में लगी आग, यात्री सुरक्षितपुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके प...