दिल्ली से राठ जा रही स्लीपर बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- इटावा, संवाददाता। दिल्ली कश्मीरी गेट से हमीरपुर जिले के राठ जा रही बुंदेलखंड ट्रेवल्स की बस में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से यात्रियों का काफी सामान जल गया।सोमवार सुबह करीब चार बजे यह बस एनएच-19 पर संचेतना कॉलेज के सामने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। यात्रियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग की लपटें उठते ही बस में अफरातफरी मच गई और यात्रियों ने आनन-फानन बस से बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण कुछ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.