मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- UP News: रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी और ट्रैफिक दबाव को खत्म करने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक और बड़ा प्लान तैयार किया है। गाजियाबाद से मुरादाबाद तक थर्ड व फोर्थ लाइन की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने 141 किमी के इस ट्रैक पर फाइनल सर्वे के लिए 2.82 करोड़ रुपये के बजट को झंडी दे दी है। थर्ड व फोर्थ लाइन की नींव रखे जाने के बाद से दिल्ली-मुरादाबाद व लखनऊ मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे के प्लान के मुताबिक जल्द से जल्द गाजियाबाद से मुरादाबाद तक थर्ड व फोर्थ लाइन का फाइनल सर्वे किया जाना है। फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए दो करोड़ 82 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। अभी डबल ट्रैक वाले इस रूट पर थर्ड व फोर्थ लाइन के बनने से यातायात सुगम हो जाएगा। अभी इस रूट पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों...