मोतिहारी, मार्च 16 -- दिल्ली से बिहार के मोतिहारी गई एक किशोरी से शुक्रवार देर रात बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के डाबरी की किशोरी उत्तम नगर निवासी अपने दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी गई थी। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मुक्त कराकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों पीड़ित पुलिस अभिरक्षा में हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में नाबालिग से दरिंदगी; खड़ी ट्रेन के कोच में दुष्कर्म, आरोपी फरार दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, वह दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अपने दोस्त के साथ 13 मार्च की रात 10 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन के बाहर खड़े महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम ने सीतामढ़ी जाने की बात सुन रात काफी होने का हवाल...