शामली, फरवरी 16 -- पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अनजान महिला को कैराना में घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार तड़के करीब चार बजे नगर के मोहल्ला बेगमपुरा में ताहिर के मकान पर एक महिला ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और कई साल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रहती है। दो दिन पूर्व ताहिर अपनी पत्नी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठाने के लिए आया था। आरोप है कि तभी उससे ताहिर ने संपर्क किया और अपने घर कैराना ले आया। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार रात ताहिर ने उसके के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस पीड़िता को कोतवाली ले आई, जहां पर महिला पुलिसकर्...