नई दिल्ली, मई 14 -- बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं और काफी सारे पैरेंट्स रिलैक्स होने के लिए ट्रिप का प्लान कर रहे होंगे। दिल्ली वाले अक्सर कार ड्राइव कर मसूरी, शिमला और नैनीताल पहुंच जाते हैं। लेकिन दिल्ली से महज 6 से 7 घंटे ड्राइव कर इन खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर एक बार जरूर कर आएं। जहां पर अभी भी नैनीताल, मसूरी की तुलना में भीड़ कम पहुंचती है। गर्मी में यहां का सुहाना मौसम तपती धूप से राहत देगा और आपके माइंड को भागदौड़ भरी लाइफ से रिलैक्स भी करेगा।चकराता दिल्ली से 321 किमी दूर चकराता बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो देहरादून जिले में आता है। वीकेंड पर इस जगह की सैर का प्लान तो आसानी से बनाया जा सकता है। उत्तराखंड के पहाड़ों के सुंदर नजारे, शांति और वाटर फॉल मन को सुकून देंगे। तो अगर पहाड़ों पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वीकेंड ...