नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा मंगलवार को एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 424 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 388 रहा। इस महीने में चार बार नोएडा देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआई इस महीने में छह बार गंभीर श्रेणी में जा चुका है। नोएडा का एक्यूआई सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को 60 अंक अधिक रहा। वहीं, ग्रेनो का एक्यूआई 56 अंक अधिक बढ़ा। जिले का सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 460 दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक था। मंगलवार को सुबह आठ बजे तक थोड़ा कोहरा था। इसके बाद धूप निकली। गौतमबुद्ध नगर में दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इसके बावजूद दिन में वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ। नोएडा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.