दिल्ली से बेगुसराय जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
इटावा औरैया, जून 24 -- भरथना। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर कंधेशी पचार गांव के पास दिल्ली से बिहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस से गिरकर बुधवार तड़के एक युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का विवरण हमसफर एक्सप्रेस से बिहार जा रहा 25 वर्षीय अभिनव यादव पुत्र रामयतन यादव निवासी रघुनन्दनपुर थाना भगवानपुर बेगूसराय बिहार अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। मृतक के नाना धीरज ने बताया कि अभिनव दिल्ली में रहकर किराये पर ई-रिक्शा चलाता था। वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था।
घटनास्थल पर प्रतिक्रिया देर रात एक साथ कुल पांच लोग ट्रेन में सवार हुए थे। सफर के दौरान अभिनव ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान उसे नींद का झोंका आ गया और वह संतुलन ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.