नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अवधि सिर्फ 29 जुलाई तक है। इस अवधि में फॉर्म भरकर जमा न किया तो मतदाता सूची से नाम कट सकता है। दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी रहते हैं जिनके बच्चे नौकरी के सिलसिले में विदेशों में रह रहे हैं। गर्मी के सीजन में अभिभावक कुछ महीनों के लिए उनके पास चले जाते हैं। ऐसे लोग विदेश से ऑनलाइन माध्यम से एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इनके आधार पर बीएलओ बाद में उनका सत्यापन कर सकेंगे।

एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न कटे इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, अगर कोई घर बंद मिलेगा तो बीएलओ कुछ दिन के अंतराल पर तीन बा...