नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0' की शुरुआत शुक्रवार सुबह हो गई। दिल्ली से मथुरा के वृंदावन तक जाने वाली इस पदयात्रा का आगाज छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी माता मंदिर से हुआ। इस यात्रा को सनातन धर्म की एकजुटता, राष्ट्रवाद और जातिवाद के खिलाफ वैचारिक क्रांति का नाम दिया गया है। इस दौरान दिल्ली से वृंदावन तक की 170 किलोमीटर की दूरी पैदल पूरी की जाएगी, जिसके चलते यह यात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान सात प्रमुख संकल्प लिए जाएंगे, जिनमें हिंदू राष्ट्र की स्थापना, यमुना सफाई, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और ब्रजमंडल में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना प्रमुख है।हरियाणा के फरीदाबाद में होगा पहला पड़ाव यात्रा का शुभारंभ संत-महात्माओं द्वारा सौंपे गए धर...