नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- पटना, मुख्य संवाददाता। त्योहारी मौसम में विमान किराये पहले से ही बढ़ा है। इस बीच ट्रेनें रद्द होने से हवाई यात्री अचानक बढ़ गए। इसका असर किराए पर पड़ा है। शुक्रवार की शाम पटना से नई दिल्ली के लिए 12 हजार तक खर्च करने पड़े। सामान्य दिनों में एक दिन पहले दस हजार तक में टिकट मिल जाती है। वहीं दिल्ली से आने का किराया तीन गुना से अधिक बढ़ गया। शुक्रवार दोपहर बाद ही एयरपोर्ट पर गहमागहमी बढ़ गई। वहीं रेलवे स्टेशनों पर शाम में सन्नाटे की स्थिति रही। जरूरी यात्रा के लिए लोग विभिन्न बुकिंग एप पर किराया सर्च करने लगे इससे विमानों के किराये में तेजी से उछाल आई। शुक्रवार की शाम शनिवार को पटना से नई दिल्ली जाने का किराया सात हजार के आठ हजार के बीच है। वहीं शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से पटना आने का न्यूनतम हवाई किराया 7100 रुपये ...