दिल्ली से पटना आ रही तेजस राजधानी में महिला से छेड़खानी, शराब के नशे में चूर यात्री अरेस्ट
वरीय संवाददाता, अगस्त 19 -- नई दिल्ली से पटना आ रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक शख्स ने महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। आरोपित ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। महिला की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने सोमवार की सुबह ट्रेन के पटना पहुंचते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोहर कुमार के रूप में हुई है। वह निजी चालक का काम करता है। जीआरपी थानेदार ने बताया कि आरोपित दिल्ली में शराब पीकर ट्रेन में सवार हुआ था। कागजी कार्रवाई के बाद महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपित को जेल भेज दिया गया। महिला और आरोपित नई दिल्ली से पटना आ रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक ही बोगी में सवार हुए थे। उनकी सीट आसपास थी। महिला का आरोप है कि यात्रा के दौरान शराब के नशे में धुत्त यात्री ने उसके साथ छेड़खानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.