नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अभिजीत दीपके की अगुआई वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क से 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करने का ऐलान किया। यह प्रोटेस्ट शुक्रवार शाम 4 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क के गेट नंबर 6 के पास से शुरू होना था। खास बात यह है कि सीजेपी ने इस बार प्रदर्शन के लिए दिल्ली के बजाय मुंबई को चुना है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीजेपी का जोरदार आंदोलन हुआ था। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मेट्रो बंद करना क्या? CJP के विरोध-प्रदर्शन पर उठे सवाल तो बोले दीपके अभिजीत दीपके ने कहा कि मुंबई से आंदोलन शुरू करने का फैसला सोच-समझकर लिया गया है। उनके मुताबिक, प्रदर्शन बाद में गोवा और कोलकाता समेत...