रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और तमंचे-कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक दिल्ली से चोरी की थी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह के अनुसार सोमवार को वह अपनी टीम के साथ चेकिंग पर थे। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंचकर सोनू खां पुत्र रफीक खां निवासी मौलवी साहाब की इजारत,विक्की समी पुत्र जाहिद निवासी घेर हजरत नूर खां बरेली गेट को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से तमंचा,कारतूस,चाकू और थाना न्यू फ्रेन्डस कॉलोनी साउट इस्ट दिल्ली से चोरी एक बाइक बरामद की। यह भी पढ़ें- रामताल रोड पर लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...