गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीम कोयल एन्क्लेव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध आपचे बाइक सवार युवक को रोक कर जांच की। पूछताछ पर युवक ने बाइक को दिल्ली ज्योति नगर इलाके से चुराना स्वीकार किया। आरोपी वाहन चोर तुलसी निकेतन कालोनी निवासी रिहान चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...