गाज़ियाबाद, जून 24 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस को दिल्ली से दो माह पूर्व चुराई गई बाइक बरामद हुई है। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मंगलवार को पावी सादकपुर गांव के पास घिटौरा मोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक पर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका। कागजात मांगने पर दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। जांच में बाइक के उत्तरी दिल्ली दयालपुर से चोरी होने का पता चला। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में वाहन चोरों ने अमन उर्फ अरमान और अमन निवासी जीवन गेट पूजा कॉलोनी बताए। यह भी पढ़ें- दिल्ली से चुराई गई बाइक के साथ दो गिरफ्तार सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अमन उर्फ अरमान पर दिल्ली मे...