नई दिल्ली, मई 6 -- दिल्ली के किशनगंज इलाके में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी। वहीं कुछ गाड़ियों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कुछ रेलगाड़ियों की यात्रा गंतव्य से पूर्व समाप्त की जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार किशनगंज पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नई दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14323-24 आगामी 13 मई तक रद्द रहेगी। दिल्ली से जींद के बीच चलने वाली 54031-32 आगामी 14 मई तक जबकि 54034 आगामी 13 मई तक रद्द रहेगी। दिल्ली से नरवाना के बीच चलने वाली 54033 आगामी 10, 11 और 12 मई को रद्द की गई है। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से जाखल के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54035...