फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- रविवार को दिल्ली से घर पहुंचे घायल मजदूर की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर खैरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव डूंडपुरा निवासी 34 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र गौरीशंकर दिल्ली के समेपुर बादला स्थित एक फैक्ट्री में पिछले 10 साल से मजदूरी करता था। बताया गया है कि दो दिन पूर्व कमरे की छत टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। रविवार दोपहर वह अपने अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा। इसके कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। यह देखकर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम...