दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाना होगा आसान, बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बिछेगी नई मेट्रो लाइन, यहां बनेंगे स्टेशन
नोएडा, नवम्बर 10 -- नोएडा सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक और ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो लाइन का निर्माण करने के लिए कंपनी का करीब तीन महीने पहले चयन कर लिया गया था। कंपनी ने निर्माण शुरू करने से पहले सामान बनाने और रखने के लिए कास्टिंग यार्ड का स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। इन दोनों मेट्रो रूट का निर्माण एलएंडटी कंपनी करेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी दोनों मेट्रो लाइन एनएमआरसी कराएगा। एनएमआरसी ने करीब दस दिन पहले काम शुरू करने के लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट यानी एलओआई जारी कर दिया था। इस साल अगस्त महीने में एनएमआरसी ने टेंडर के जरिए कंपनी का चयन किया था। इससे पहले दो बार टेंडर जारी किए गए थे लेकिन किसी कंपनी का चयन नहीं हो सका था। अब कंपनी ने काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.