गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) व्यापार क्षेत्र के तत्वावधान में मंगलवार को दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार के कार्यालय पर हुई। बतौर अतिथि डुमरियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर व्यापार क्षेत्र दिल्ली से गोरखपुर के बीच 10 गीगाबाइट की सीधी कनेक्टिविटी दिलाई जाएगी। प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने सांसद के भरोसे के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सलाहकार समिति के सदस्यों के द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान कर दूरसंचार सेवाओं में सुधार किया जाएगा। कार्यक्रम को सांसद रवि किशन ने वर्चुअल संबोधित किया। बैठक के व्यापार क्षेत्र में आने वाले आजमगढ़, बलिया, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर एवं मऊ जनपदों को दी जा रही दूरसंचार सेवाओं की समीक्...