गुरुग्राम, अक्टूबर 2 -- दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यातायात बेहतर करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। जल्द दिल्ली के हिस्से में साढ़े चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। गुरुग्राम के हिस्से में आने वाली सड़क की डीपीआर तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी को भी नियुक्त कर दिया गया है। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक से एमजी रोड शुरू होता है, जो दिल्ली के अंधेरिया मोड़ तक है। एनएचएआई ने अंधेरिया मोड़ से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी रोड में से साढ़े चार किलोमीटर में एलिवेटेड रोड के निर्माण की डीपीआर तैयार कर ली है। एमजी रोड को चौड़ा करने की योजना भी इस डीपीआर का हिस्सा है। इस योजना पर 980 कर...