नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- जधानी दिल्ली में लगे चीनी मूल के सीसीटीवी कैमरों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने 1 अप्रैल से इस अभियान की शुरुआत कर दी है। इसमें आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी के तहत कुल 2,74,389 सीसीटीवी कैमरे दो चरणों में लगाए गए थे। पहले चरण (सितंबर 2020 से नवंबर 2022) में 1,40,000 कैमरे और दूसरे चरण (जून 2025 से मार्च 2026) में 1,34,389 कैमरे स्थापित किए गए। पहले चरण में लगाए गए सभी कैमरे चीनी कंपनी Hikvision के थे, जिनको लेकर वैश्विक स्तर पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई जाती रही हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिजली कनेक्शन लेना अब आसान, पहले पेमेंट का झंझट भी खत्म; नए नियमप्रवेश वर्म...