नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट बना कूड़े का पहाड़ अब खत्म होता जा रहा है। सालों तक इस डंपिंग ग्राउंड में हर दिन सैकड़ों-हजारों टन कचरा फेंके जाने के कारण यहां तेजी से एक बड़ा कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया था। अब उस पहाड़ को हटाया जा रहा है। अब तक करीब 1 करोड़ टन से अधिक कचरा यहां से हटाया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2026 तक इसे पूरी तरह से हटाना है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (MCD) बायोमाइनिंग का इस्तेमाल करके पुराने लैंडफिल की खुदाई कर रहा है, दबे हुए कचरे को अलग-अलग कर रहा है और अलग-अलग तरह के कचरे को अलग-अलग जगहों पर भेज रहा है। हालांकि लोगों के मन में जो सबसे अहम सवाल उठ रहा है वो यह है कि दिल्ली से हटाया जा रहा कूड़े के पहाड़ का यह सारा कचरा आखिर जा कहां रहा है? यह भी पढ़ें- भलस...